फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पंचायती राज एक्ट को जानें, एकजुट रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें प्रधानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की और गांव के विकास के बारे में रणनीति बनाई। इस दौरान प्रधानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधानों को सबसे पहले पंचायती राज एक्ट के बारे में जानकारी होनी चाहिए, तभी प्रधान गांव के विकास कर सकते हैं, साथ ही उत्पीडन से भी बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानों से शासन ने उनके कई अधिकार छीन लिए है और गांव स्तर पर समितियां बना दी है।
प्रधान अब जरूरतमंदों को आवास, राशन जैसी सुविधाएं नहीं दे सकता है। इसके लिए नए नए शासनादेश बना दिए गए हैं। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर वह हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने मानदेय आदि को लेकर सदन में मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

इस दौरान ललित शर्मा, हरस्वरुप व्यास, प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया आदि ने प्रधानों की एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान प्रबल प्रताप, ब्रजेंद्र, कृष्ण कुमार शर्मा, अवधेश पटेल, यवीर सिंह, रिंकू पाल, प्रदीप टांडा, कृष्णकुमार, रश्मि सिंह, विनोद कुमार, संदीप पटेल, राजीव निरंजन, रामबिहारी, ब्रजेंद सिंह, लोकेंद्र सिंह, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें