जालौन। कायाकल्प के तहत उचित रखरखाव व सही ढंग से क्रियान्वयन को लेकर 24 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अपर निदेशक झांसी व संयुक्त निदेशक झांसी मंडल डॉ अल्पना बरतारिया ने सभी को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
उन्होंने कहा कि सीएचसी में कर्मचारियों ने लगन, ईमानदारी से अच्छा काम किया हैं। ऐसे ही कर्मचारियों को सम्मानित किया गया हैं। जेडी झांसी डॉ रेखा रानी ने कहा कि कायाकल्प के तहत सीएचसी में ओपीडी, डिलेवरीरूम, दवाखाना व बैठने की उचित व्यवस्था की गई हैं। इसलिए इस काम भागीदार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने कहा कि सीएचसी के कर्मचारियों की लगन, मेहनत का नतीजा हैं कि सीएचसी में व्यवस्था चाक.चौबंद हैं। तीमारदार के लिए बैठने उचित व्यवस्था, मरीजों के लिए स्वच्छ कमरे ही कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों चिकित्सा प्रभारी डॉ विनोद कुमार राजपूत, डॉ रामेंद्र पचौरी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कायाकल्प योजना के जनपदीय सलाहकार डॉ अरुण कुमार राजपूत, संदीप दिवाकर, एएनएम राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।