फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति वैन डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। त्रयोदशी भोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार हमीरपुर-जोल्हुपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मारुति वैन चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर सोमवार की सुबह उदनपुर श्रमदान के पास सड़क पर गड्ढे होने से मारुति वैन अनियंत्रित हो गई और पास के ही डिवाइडर से टकरा गई। इससे वैन सवार रामसनेही (40) विमल (32) रामकुमारी (55) मुकुंद सिंह (60) व चालक रंजीत (22) निवासी बांदा घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रामसनेही ने बताया कि वे लोग रिश्तेदारी में भोगनीपुर त्रयोदशी में गए थे और लौट कर वापिस अपने घर जा रहे थे। गड्ढे में टायर घुसने के बाद वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें