फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में दिखा सन्नाटा, मतगणना स्थल की ओर जाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी बाजारों में सन्नाटा रहा। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले दिखाई दिए। हालांकि मतगणना स्थलों की ओर लोग बाइकों व कारों से आते जाते नजर आए। इक्का दुक्का ई रिक्शा भी चलते रहे। पुलिस की ड्यूटी मतगणना स्थलों पर लगी होने से ज्यादातर चौराहे खाली रहे। शहीद भगत सिंह चौराहे पर जरूर पुलिस मौजूद रही और लोगों को टोकती रही। कई लोगों को बिना मास्क के घूमने पर डांट डपटकर लौटा दिया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर लोग अब कोरोना कर्फ्यू का खुद ही पालन करने लगे है। बेवजह लोगों की आवाजाही पर लगभग विराम ही लग गया है। गलियों तक में सन्नाटा है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के बीच मतगणना होने के कारण दुकानें बाजार तो बंद रहा लेकिन सुबह के वक्त मतगणना स्थल की ओर जाने वाले ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। मतगणना स्थल पर भीड़ रही।
सुबह दूध आदि की दुकानें खुली होने के कारण लोगों ने जरूरत का सामान ले लिया। इसके बाद पूरी तरह दुकानें बंद रही। यही हाल में कोंच, कालपी, माधौगढ़, जालौन नगरों में भी रहा। गांवों में लोग प्रधानी के चुनाव परिणाम की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें