फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को भी कोविड मरीजों की स्थिति की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार रात मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से उनके हालचाल लिए और डॉक्टरों से भी व्यवस्थाओं को लेकर पूछताछ की। उन्होंने निर्माणाधीन आॉक्सीजन प्लांट को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम के साथ एसपी यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्डों का निरीक्षण किया।
उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी परेशानी जानने की कोशिश की। मरीजों ने सफाई और डॉक्टरों के कम आने की समस्या बताई। इस पर डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि समय समय पर निरीक्षण करते रहे और मरीजों का हौसला बढ़ाते रहे।
मरीजों के बारे में उनके परिवार को भी अपडेट दिया जाए। उन्होंने आईसीयू वार्ड भी देखा और डॉक्टरों से उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने मरीजों और डॉक्टरों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर उन्हें अवगत कराए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने को कहा। डीएम ने सफाई व्यवस्था पर विशेष गौर करने की हिदायत दी। प्राचार्य डॉ डी नाथ ने डीएम को व्यवस्थाओं को लेकर अपडेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें