फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन ब्लास्टर ने जीता मैच

Sat, 26 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजकुंअर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चल रही एल्ड्रिच प्रीमियम लीग के चौथे दिन शक्ति टाइगर और मनमोहन ब्लास्टर के बीच मैच खेला गया। इसमें मनमोहन ब्लास्टर ने जीत दर्ज की। एल्ड्रिच प्रीमियम लीग में शनिवार को शक्ति टाइगर एवं मनमोहन ब्लास्टर टीम के बीच हुए मैच में शुरुआती समय में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में शक्ति
विज्ञापन


टाइगर टीम ने टास जीतकर बालिंग करने का निर्णय लिया तो दस ओवर के मैच में पहली पारी में मनमोहन ब्लास्टर टीम ने दस ओवर में 109 रन का स्कोर बनाया। इसमें टीम के कप्तान मनमोहन ने 46 रन जोड़कर एक महत्वपूर्ण पारी खेली। शक्ति टाइगर टीम ने मैच के शुरुआती पांच ओवर में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन जब विकेट गिरने शुरू हुए तो 90 रन पर ही

पूरी टीम सिमट गई। मनमोहन ब्लास्टर टीम के कप्तान मनमोहन ने अपनी टीम के लिए 6 विकेट हासिल किए। वहीं, 46 रन की पारी खेल मैन आफ द मैच रहे। मैच के समापन पर प्रबंधक अजय इटौरिया ने विजयी टीम को पुरस्कृत कर
विज्ञापन


सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन सुविधा इटौरिया, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी, दिग्विजय सिंह, विक्रम भदौरिया, आरके गुर्जर, प्रदीप गुप्ता, गोविंद त्रिपाठी, श्वेता अग्रवाल, नीरज व एसके दीक्षित मौजूद रहे।

आशुतोष साइक्लोन के साथ फाइनल  
एल्ड्रिच प्रीमियम लीग में आशुतोष साइक्लोन टीम 2 मैच जीतकर 20 अंक के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद रितुराज 10 अंक, अंकित कूल 10 अंक व शक्ति टाइगर 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अत: डे नाइट फाइनल मैच आशुतोष साइक्लोन टीम के साथ दूसरे नंबर की किसी एक टीम के साथ होगा।

खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास
विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में साप्ताहिक खेलकूद की शुुरुआत बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ हुई। शनिवार को विनायक एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल मे साप्ताहिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामदास गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। स्कूल मे

आयोजित कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़ में कक्षा चार केे भरत नागर पहले, उत्कर्ष पांडे दूसरे व लोकेश नागर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, खो, खो प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्राओं में नैंसी, आकांक्षा, दिव्यांशी, निशा, सुप्रिया, कृतिका, शिवानी, पलक, इशिका प्रथम स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य आरएल निरंजन, सुधीर कुमार, संजीव गुप्ता, सत्येंद्र सीरौठिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें