फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में पर्याप्त नहीं लग रहे अलाव, ठिठुर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कड़ाके की सर्दी के बावजूद नगर पालिका शहर में पर्याप्त अलाव नहीं जलवा रही है। अलाव जलवाने के लिए नगर पालिका ने 24 स्थान चिन्हित किए गए हैं। फिलहाल इनमें से सिर्फ 13 स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था की है। इसके चलते लोग ठिठुरने पर मजबूर हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा, रैन बसेरा, झंडा चौराहा, चुंगी, तकिया मस्जिद, मोती मस्जिद, बस स्टैंड, लौना रोड समेत 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इस संदर्भ में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए फिलहाल 13 स्थानों पर अलाव लगवा दिए गए हैं। सर्दी के बढ़ने के साथ ही सभी 24 चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
उरई। मार्निंग स्टार गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों व बुजुर्गों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़े बांटे। सोमवार को स्कूल की कक्षा नौ में पढ़ने वाली दीप्ति, तान्या, वैष्णवी, नंदनी, मुस्कान, अदिति, अपूर्वा, स्नेहा, काजल, प्रिया व कक्षा 11 की सृष्टि तिवारी, शालू, रुचिका, शैलजा सहित करीब 50 छात्राओं ने शहर के हुलकी माता मंदिर, रेलवे स्टेशन, राठ रोड व कोंच बस स्टैंड पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को कंबल व ऊनी कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान स्कूल की बच्चियों ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सेवा करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस नेक कार्य को करके हम बहुत खुश हैं। इस दौरान प्रबंधक अर्चना सिंह, प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, रीतिका सक्सेना, इकबाल खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें