फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेकाबू वाहन की टक्कर से लोडर चालक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बेकाबू वाहन की टक्कर से लोडर चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (25) लोडर चलाता था। बुधवार को वह भाड़े पर अपने साथी एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी विपिन कुमार के साथ झांसी गया था। वहां से ऑक्सीजन सिलिंडर का भाड़ा मिल जाने से वह उन्हें लेकर उरई आ रहा था। जैसे ही लोडर शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी ओवरब्रिज के पास पहुंची कि किसी बेकाबू वाहन ने उनकी लोडर में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सिलिंडर भी नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि विपिन को झांसी रेफर कर दिया गया है। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरूण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें