फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शहीद स्मारक पार्क के नाम से जाना जाएगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सालों बाद अब मरघट के सामने बने पार्क के दिन बहुरेंगे। इसको अब मरघट नहीं शहीद स्मारक पार्क के नाम से जाना जाएगा। इसमें मंदिर से लेकर झूले और शौचालय सभी की व्यवस्था होगी। घास लगाई जाएगी। चारों तरफ बाउंड्री ठीक की जाएगी। काम शुरू होने से पहले पार्क का भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को इस पार्क का निरीक्षण व भूमि पूजन किया। उन्होंने पार्क को किस रंग, रूप में ढालना है। कैसे इसको आकर्षक बनाया जा सकता है। इसको लेकर अध्यक्ष गिरिजा चौधरी और ईओ राम अचल कुरील से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो भी काम किया जाए, उसमें गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। मंदिर को बेहतरीन ढंग से बनाया जाए। बच्चों से लेकर बड़ों के लिए सभी सुविधाएं इस पार्क में होनी चाहिए। शहर के बस स्टैंड के आगे झांसी रोड पर मरघट के सामने करीब आठ साल पहले लाखों रुपये की लागत से पार्क बनवाया गया था। लेकिन इसको अधूरा छोड़ दिया गया था।
बजट का क्या हुआ, इसकी जानकारी स्वयं जिम्मेदारों को नहीं है। इस पार्क की स्थिति सुधारने के लिए नगर पालिका ने फिर से बीणा उठाया है। पार्क की स्थिति सुधारने के लिए अब फिर से एक बार बड़ा बजट खर्च किया जा रहा है। पार्क में टहलने के लिए ट्रेक बनवाया जाएगा। पार्क में चारों तरफ पौधे लगाए जाएंगे, घास लगाई जाएगी। जो झूले लगे हुए हैं। उनको दुरुस्त करने के साथ नए झूले लगाए जाएंगे। पार्क में जो मंदिर बना हुआ है। उसका भी कायाकल्प किया जाएगा। महिला व पुरुष शौचालय बनवाया जाएगा। गेट को ठीक किया जाएगा। बाउंड्री कई जगह से टूटी और जर्जर है। उसको ठीक किया जाएगा। प्रमुख काम उसमें शहीद स्मारक बनवाई जाएगी। जो शहीदों की याद दिलाएगी। इन सब पर करीब 1.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ईओ ने बताया कि जल्द काम शुरू होगा। गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। पार्क के बाहर भी आसपास से कब्जा हटाकर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें