फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर का कनेक्शन न काटने पर लाइनमैन को पीटा

विज्ञापन
थाने में तहरीर देने जाते बिजली विभाग के लाइनमैन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। गोपालपुरा फीडर में तैनात बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन को मिझौना स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर की लाइन न काटने पर युवकों ने जमकर पीटा। गुरुवार को उप खंड कार्यालय पर संविदा लाइनमैन एकत्र हुए और उन्होंने हमलावर युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाल जेपी पाल बोले, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेंढर क्षेत्र के गांव मढैला निवासी सुखदेव पुत्र रज्जन सिंह गोपालपुरा फीडर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। लाइनमैन सुखदेव सिंह ने बताया कि अहेता निवासी अतुल व्यास पुत्र लल्लूराम व मिझौना निवासी प्रेम पुत्र गोविंद नारायण ने बुलाकर मोबाइल कंपनी के टावर का कनेक्शन काटने की बात कही गई। मना करने पर एसडीओ अभिषेक सोनकर से झूठ बोल दिया कि टावर में करंट आ रहा है।
एसडीओ के निर्देश पर जब उसने टावर को चेक किया तो करंट न आने की जानकारी एसडीओ को दी गई। फिर भी युवकों ने कनेक्शन काटने का दबाव बनाया। मना करने पर युवकों ने जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। गुरुवार को संविदा लाइनमैन नरेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में एक दर्जन लाइनमैन उप खंड कार्यालय पर एकत्रित हुए और थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। लाइनमैनों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें