उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में करीब साढ़े छह साल पहले अपनी बहन की हत्या करने के मामले में सगे भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
उसने अपनी बहन को पुरुष मित्र के साथ देख लिया था, जिस पर आग बबूला होकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी।
शासकीय अधिवक्ता बृजराज सिंह राजपूत ने बताया कि कुठौंद थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का यह मामला 29 अगस्त 2017 को सामने आया था। क्षेत्र के एक गांव का निवासी कोमल दोहरे की विवाहित बहन उस वक्त मायके में थी।
बहन अपने एक पुरुष मित्र ज्ञान सिंह से घर पर ही बात कर रही थी। अचानक कोमल की नजर उन पर पड़ी। उसे कुछ आपत्तिजनक लगा और वह दोनों पर हमलावर हो गया। उसने चाकू से अपनी बहन की हत्या कर दी। कोमल दोहरे को दो सितंबर 2017 को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया गया।