फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे का सितम जारी, दो ट्रेनें रद, हैदराबाद एक्सप्रेस 11 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलमार्ग की दो ट्रेनें निरस्त कर दी। हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 11 घंटे और कुशीनगर सात घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

कोहरे के कारण कोलकाता से झांसी जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस और ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल निरस्त रही। वहीं गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन शाम साढ़े चार बजे के स्थान पर सोमवार की सुबह तीन बजे उरई पहुंची। यह ट्रेन करीब 11 घंटे देरी से आई। गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे 44 मिनट, मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस दो घंटे 18 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट देरी से आई।
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन एक घंटे, झांसी से कानपुर मेमू एक घंटा, झांसी से लखनऊ पैंसेजर तीन घंटे देरी से उरई स्टेशन पहुंची। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से आई। यह ट्रेन रात को 8.34 बजे के स्थान पर सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ रही है। ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर इस मार्ग पर निर्धारित 110 किलोमीटर की गति घटकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के कारण ट्रेनें निर्धारित गति से नहीं चल पा रही हैं। मौसम में सुधार होने पर स्थिति में सुधार हो जाएगा।



उरई। कुशीनगर समेत अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर यात्री रतजगा करने को मजबूर हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने 22 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। किसी नागरिक ने इसे रेल प्रशासन को ट्वीट कर दिया। इसे संज्ञान में लेकर झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) अखिल शुक्ला को इस मामले को देखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें