रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लेट होने पर प्लेटफार्म पर खाना खाते यात्री।
- फोटो : संवाद
उरई। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और कुंभ स्पेशल ट्रेन के देरी से संचालित होने से यात्री परेशान है। सोमवार को कुंभ स्पेशल चार घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्री परेशान हुए। ट्रेन का इंतजार करते थक चुके यात्रियों ने स्टेशन पर बैठकर घर ले लाया हुआ भोजन करना शुरू कर दिया। स्टेशन पर यात्रियों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि ट्रेन को अतिरिक्त रोककर चलाया गया।
झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से सोमवार को चार घंटे देर से शाम छह बजे आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को चार घंटे इंतजार करना पड़ा। माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में प्रयागराज जाने के लिए काफी उत्साह है। जिसके लिए सैकड़ों यात्री प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों का सुबह से स्टेशन पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
ट्रेन के चार घंटे देरी के कारण यात्री अपने साथ लाए भोजन को प्लेटफार्म बैठकर ही खाने लगे। ट्रेन आने के इंतजार में यात्री यहां वहां घूमते नजर आए। जैसे ही स्पेशल ट्रेन शाम छह बजे पहुंची सुरक्षा बलों ने अनाउंसमेंट करते हुए ट्रेन को अतिरिक्त रोककर चलवाया। जब तक यात्री सवार हो गए। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि भीड़ को देखते हुए ट्रेन को अतिरिक्त रोककर चलाया गया। (संवाद)