फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...हर्षित भये गये सब सोका

Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच के गल्ला व्यापारियों की नगर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की 163 वर्ष पुरानी रामलीला में सोमवार रात श्रीराम राज्याभिषेक संपन्न हुआ। गुरु वशिष्ठ के रूप में कोंच रामलीला के सेवायत और धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले ने प्रभु राम और जानकनंदिनी सीता को उच्च सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर उनका राज तिलक किया और आरती उतारी। लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


इसके बाद धर्मादा रक्षिणी सभा, रामलीला समिति और इसकी उपसमितियों अभिनय विभाग, सीनरी विभाग, श्रृंगार विभाग, सांकेतिक विभाग, गश्त विभाग, संगीत विभाग आदि के राकेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, सतीश राठौर, नरेंद्र मयंक आदि ने झांकी की आरती उतारी।

चारों वेदों ने ब्राह्मण वेश में आकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। भगवान भोले शंकर ने राम दरबार में आकर नृत्य किया। प्रभु श्रीराम ने अपने साथ आए विभीषण, सुग्रीव, अंगद, निषादराज आदि को वस्त्र आभूषण और उपहार देकर विदा किया। इस दौरान बैंड-बाजे बजे और पटाखे छुड़ाए गए। रामलीला समिति के उपमंत्री रमेश तिवारी ने नगरवासियों, रामलीला आयोजन से जुड़े रहे सभी पात्रों और सहयोगी उपसमितियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें