फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहा सफाई कर्मी अगवा, हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ससुराल से शादी समारोह से औरैया लौट रहे सफाई कर्मचारी का बीच रास्ते से अपहरण हो गया। अपहर्ताओं ने सफाई कर्मी की पत्नी को फोन कर अगवा करने की बात कही। साथ ही पुलिस को बताने पर अपहृत के जीवित न मिलने की धमकी दी। पीड़ित के ससुर ने तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि अगवा युवक की तलाश की जा रही है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात परशुराम के परिवार में मंगलवार को शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए औरैया नगर पालिका में संविदा पर तैनात सफाई कर्मी उनका दामाद भारती, निवासी खानपुर, औरैया पत्नी मोहिनी के साथ आया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह शादी समारोह में शामिल होकर पत्नी को मायके में छोड़कर बुलेट से वापस गांव लौट रहा था।
पिता का आरोप है कि शाम करीब छह बजे बहू के मोबाइल पर बेटे के मोबाइल नंबर से ही फोन आया। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसे भारती की काफी समय से तलाश थी। आज मौका मिला है, उन्होंने उसे पकड़ लिया है और बेहोश करके अपने साथ ले जा रहे हैं। पुलिस में शिकायत करने पर भारती जीवित नहीं मिलेगा। परिवार में यह खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ससुर परशुराम ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली में देते हुए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पुलिस को फोन की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। सर्विलांस की मदद से फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है। किसी की शरारत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें