उरई। पारिवारिक कलह के चलते वृद्ध किसान ने जहर खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजन आननफानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमीरपुर जनपद के मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनीखुर्द गांव निवासी किसान रामकृपाल (70) ने मंगलवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बताया कि घर पर किसी बात को
लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। रामकृपाल की मौत से पत्नी शीलारानी, तीन पुत्रों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।