उरई। चंबल क्रिकेट लीग के चौथे दिन शनिवार को बिलौड़ टीम और भिंड जनपद के खोडन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें कप्तान प्रदीप सिंह के शतकीय प्रहार की बदौलत खोडन टीम ने बिलौड़ टीम को 79 रनों से हराया। प्रदीप ने 134 रन बनाए।
बिलौड़ टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। हुकुमपुरा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खोडन टीम ने 184 रन बनाए।
इसमें प्रदीप ने सर्वाधिक 134 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिलौड़ टीम निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट पर 105 रन ही बना सकी। इसमें पातीराम ने चार विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच खोडन के कप्तान प्रदीप सिंह को दिया गया। डिकौली टीम के कोच घनश्याम राजपूत के प्रदीप को शील्ड दी। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े देवेंद्र सिंह, शाह आलम राना, भगवान सिंह, अवनीश, राघवेंद्र परिहार, सोनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।