फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शटर काटकर सराफा दुकान से जेवर उड़ाए

विज्ञापन
फोटो - 21 चोरी होने की जानकारी देते सराफा पवन कुमार सोनी। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर में चोरों ने सराफा की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर काटकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। सुबह कटा शटर देखकर पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर निवासी पवन कुमार सोनी की मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास सराफा की दुकान है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान का शटर काट दिया और अंदर घुसकर चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

दुकानदार के मुताबिक चोर चांदी की छह जोड़ी पायल, पांच गाय की मूर्तियां, करीब चांदी की 50 अंगूठियां और लगभग डेढ़ किलो चांदी ले गए। इसके अलावा दुकान में रखे करीब 2500 रुपये भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर कटा देखा तो पवन कुमार को सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण व नकदी गायब थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें