उरई। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा की ओर से 1509 बूथों पर मनाई गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अलग- अलग बूथों पर माल्यार्पण कर दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया।
वृंदा पैलेस के बूथ नंबर 392 पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की देन है कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रही है। इस दौरान रामप्रकाश राजपूत, राजप्रताप, गोपालजी, राजेश सेंगर, विवेक कुशवाहा, अरुण गुप्ता, वीरप्रताप, रामू निरंजन, राहुल द्विवेदी, रामजोत गुर्जर, शांति स्वरूप, बादाम कुशवाहा, सोनू चौहान, संजीव उपाध्याय, लकी त्रिपाठी, अपूर्व मिश्रा आदि रहे। रामपुरा में मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। यहां नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, अंकुर मिश्रा, अरुण गुप्ता, संतोषवन, हरेंद्र चंदेल, अनिरुद्ध सेंगर, राहुल सेंगर, राजबहादुर, अर्पित तिवारी, बलवीर सिंह, रामअवतार, ओम तिवारी, शिवम द्विवेदी, कैलाश बिहारी आदि रहे।
दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
माधौगढ़। रानी लक्ष्मीबाई कोचिंग संस्थान बंगरा के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें। इस दौरान भरत ठाकुर, अंकित सिंह, साकेत तिवारी, अमित राजावत, अंशुल सिंह, सचिन सिंह, सचिन सोनी, विक्रम सिंह, शिवम त्रिपाठी, शिवाजी गुर्जर, निशांत मिश्रा, रामजी व्यास, दीपक तिवारी आदि रहे।