फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पेज के ध्यानार्थ...सात घंटे जाम रहा कदौरा-जलालपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला के पास मंगलवार की देर रात मौंरग भरे ट्रक में पीछे से एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टक्कर के चलते कदौरा-जलालपुर मार्ग पर सात किमी लंबा जाम लग गया। जाम बुधवार की सुबह करीब 9 बजे तक लगा रहा। क्रेन से ट्रक हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12 बजे मौंरग भरकर आ रहे ट्रक में चतेला के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का परिचालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक सुनील (40) परिचालक मुजीब (25) निवासी प्रतापगढ़ को निकालकर घायल अवस्था मे सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में करीब सात किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें करीब 300 बड़े-छोटे वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस से स्थितियां काबू नहीं हो सकी। सुबह करीब छह बजे क्रेन आने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद करीब नौ बजे जाम खुल सका।
प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि चतेला के समीप नाले में चढ़ाई होने के कारण चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया था। इस कारण पीछे से आ रहा आगे चले रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन

--------
सिंगल रोड होने की वजह से कई बार होते हैं हादसे
कदौरा-जलालपुर मार्ग पर बड़ी संख्या में रात को खनन के ट्रक निकलते हैं। इस वजह से अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। सिंगल रोड होने की वजह से कोई हादसा होने के बाद अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क के चौड़ीकरण की भी मांग कर चुके हैं।
---------------------
जलालपुर से राठ जाता है रास्ता
उरई और कदौरा से राठ जाने वाले लोग अक्सर इसी मार्ग से जाते हैं। यह मार्ग राठ से होते हुए पनवाड़ी नेशनल हाईवे पर मिलता है। और फिर यही रास्ता मध्यप्रदेश जाता है। यहां से कम दूरी पड़ने की वजह बड़ी संख्या में निजी वाहन संचालक और बसें यही से होकर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें