फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के आटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सुरहती से अपने गांव आटा वापस रहे दो दोस्तों की बाइक पुलिया से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आटा निवासी बृजेंद्र (34) पुत्र आशाराम दोस्त सफीक (30) पुत्र रमजानी शुक्रवार शाम अपने घर से कह कर निकले कि हम लोग फूफा के यहां जा रहे है। रात करीब 11 बजे आटा की ओर से आने में सुरहती रोड पर पुलिया से बाइक टकरा गई और दोनों दोस्त नीचे गड्ढे में गिर पड़े।

सुबह जब ग्रामीणों ने देखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर आटा पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वालो को जैसे ही दोनों की मौत की खबर लगी तो कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट भी नही लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें