फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे की सिर पर गोली मारकर हत्या, परिजनों में दहशत

Sat, 11 Sep 2021 09:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

एएसपी ने बताया कि मृतक की मां पूर्व प्रधान और पिता पुलिस के रिटायर्ड दीवान हैं। वारदात के पीछे कोई रंजिश भी हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब पत्नी जगाने पहुंची तो चारपाई पर खून से सराबोर पति का शव देखा तो चीख पड़ी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक व एसओजी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मृतक की मां पूर्व प्रधान और पिता पुलिस के रिटायर्ड दीवान हैं। वारदात के पीछे कोई रंजिश भी हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

बताते चलें कि एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान चंदा रानी देवी के बेटे रामसेवक (42) की बीती रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग से रिटायर्ड पिता रामलखन ने बताया कि गोली कब और किसने चलाई घर वालों को कुछ भी नहीं पता।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक पत्नी वर्ष 2016 से 2021 तक प्रधान रही हैं। उनकी भी कोई ऐसी रंजिश नहीं है। बेटे की हत्या क्यों और किसने की अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है। बताया कि रामसेवक खेती के साथ ट्रक का ड्राइवरी भी करता था। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि चुनावी रंजिश को भी जांच का बिंदु बनाया जा रहा है।

उधर, पति रामसेवक की हत्या के बाद पत्नी मीना देवी एवं पुत्री नेहा और पुत्रों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में भी दहशत का माहौल है।  सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिस पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

वारदात में महिला पर भी शक, बनी चार टीमें
शुरुआती जांच में पुलिस क्षेत्र की एक महिला से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। एएसपी ने बताया कि  खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

नहीं सुनाई दी गोली की आवाज
रामसेवक को गोली किसने और कितने बजे मारी इसका जवाब घर के भीतर सो रहे परिजनों के पास भी नहीं है। पासपड़ोस में भी किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है। बरसात के मौसम में रामसेवक का घर के बाहर सोना भी समझ से परे है।

महंगा पड़ गया पत्नी की बात न मानना
पासपड़ोस के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात जब रामसेवक चारपाई बिछा रहा था तो पत्नी बार-बार उसे अंदर सोने के लिए कह रही थी लेकिन वह नहीं माना। किसी को क्या पता था, पत्नी की बात न मानना उसकी जिंदगी पर ही भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें