जालौन जिला अस्पताल में इलाज के लिए गंभीर हालत में पहुंचे दो बच्चों में से एक की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चे अलग-अलग आए थे। इसमें एक को झांसी रेफर किया गया है। राठ निवासी दो वर्षीय मासूम रौनक को लेकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे।
इलाज के दौरान रौनक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत थी। इसी तरह शाम को शहर के बघौरा बाईपास निवासी लाल सिंह अपने ढाई साल के मासूम कार्तिक को लेकर अस्पताल पहुंचे।
उसे भी सांस लेने में समस्या आ रही थी। इस कारण डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया है। इस बारे में सीएमएस डॉ एके सक्सेना का कहना है कि बच्चे की मौत की जानकारी नहीं है। बारिश की वजह से उल्टी व दस्त के मरीज अािक है। हो सकता है कि दोनों ऐसी ही बीमारी से पीड़ित हो।
वैक्सीन न होने से टीकाकरण नहीं
उरई में वैक्सीन न होने के कारण बुधवार को टीकाकरण नहीं हो सका है। इसके चलते वैक्सीन लगवाने आए लोगों को परेशानी हुई। जब उन्हें पता चला कि वैक्सीन नहीं है तो मायूस होकर लौट गए। सीएचसी प्रभारी कोंच आरके शुक्ला ने बताया कि टीके उपलब्ध हो गए है। कोंच में सीएचसी, एसआरपी इंटर कालेज व नगरीय पीएचसी में टीकाकरण होगा। (संवाद)