फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया को हराकर इटावा ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जालौन के तत्वावधान में स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जोन स्तरीय अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को इंदिरा स्टेडियम के मैदान में हुआ। टॉस जीतकर औरैया ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इटावा ने चार रन से औरैया को हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए इटावा ने निर्धारित तीस ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। औरैया के रिषभ सक्सेना ने तीन विकेट, मोहम्मद आरव ने दो, प्रिंस व आयुष त्रिवेदी ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी औरैया की टीम निर्धारित तीस ओवर भी नहीं खेल पाई। उसके सभी खिलाड़ी 110 रन बनाकर 29.1 ओवर में ही आलआउट हो गए। इटावा के बॉलर अभय और देवांश ने तीन-तीन विकेट लिए। सैफ अंसारी ने दो खिलाड़ी को आउट किया। साहिल भदौरिया ने एक विकेट झटका। अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान हिमांग और रनर टीम के कप्तान हिमांशु को ट्रॉफी दी।
मुख्य अतिथि एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन और श्रम दोनों करना जरूरी होती है। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। जोन क्रिकेट डवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन श्यामबाबू ने कहा कि जोन में जालौन, औरैया व इटावा की टीमें है। सभी टीमें शानदार खेल रही है। उनकी अच्छा है कि जोन की टीमें प्रदेश और देश स्तर पर नाम कमाएं। संयुक्त सचिव व कार्यक्रम संयोजक विनय सिंह सेंगर, डीसीए सचिव विकास कुमार ने भी खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। कमेंट्री अभिषेक ने की। स्कोरर सचिन रहे। इस दौरान संदीप सेंगर, नीरज पाठक, मतलूब चंदेल, शरद श्रीवास्तव, श्रीकांत शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, ननकू भैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभय सोलंकी रहे ‘मैन आफ द मैच’
‘मैन आफ द मैच’ का खिताब हरफनमौला खिलाड़ी अभय सोलंकी को मिला। उन्होंने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए। साथ ही छह ओवर फेंके। जिसमें दो मेडन थे। उन्होंने नौ रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें