फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने टीकाकरण कैंप का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
डकोर ब्लॉक के अजनारी गांव में स्कूल का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। विकास खंड डकोर के अजनारी गांव में डीएम प्रियंका निरंजन ने वैक्सीनेशन कैंप का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कोविड नियमों के पालन और शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र अजनारी में बने कोविड 19 वैक्सीनेशन कैंप का डीएम प्रियंका निरंजन ने औचक निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को कोरोनारोधी टीका लगाते हुए मिले। निरीक्षण दौरान डीएम ने कहा टीकाकरण लोगों को करा लेना चाहिए ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटा जा सके।
इसके बाद शिक्षा की गुणवत्ता जानने के लिए वे कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं, यहां उन्होंने छात्रों से हिंदी, इंग्लिश एवं गणित के कुछ सवाल पूछे। एक दो छात्रों को छोड़कर सभी ने सही उत्तर दिए। अजनारी के किसानों ने अन्ना पशुओं की समस्या बताई, इस पर उन्होंने कहा शीघ्र ही गोशालाओं में पशुओं के खाने-पीने के प्रबंधों पर पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है। जल्द ही व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसमें हीलाहवाली करने वाले अफसरों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ इदरीश मुहम्मद, सचिव अर्चना कुशवाहा, प्रधान साधना, राकेश कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, रमेश, आरपी दुबे, अश्वनी, विनीत, ताज खां आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें