फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर से लगा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घरेलू काम करते समय महिला को कूलर से करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गई। घर में मौजूद लोगों ने जब महिला को पड़ा देखा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी रेखा देवी(40) बुधवार को घर में काम कर रही थी। तभी कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई प्रमोद ने पुलिस को बताया कि महिला के पति रामपाल पूना में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उसके दो बेटे आकाश और विशाल हैं। महिला यहां बेटों के साथ रहती थी। महिला की मौत से बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें