फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना शुल्क वसूलने के बावजूद सुविधाएं नहीं दे रही नगर पालिका

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते टैक्सी, टेंपो संचालक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सालाना शुल्क लेने के बावजूद पालिका प्रशासन ऑटो संचालकों के लिए सुविधाएं नहीं दे रहा है। ऑटो चालकों की परेशानी को लेकर बुधवार को सुभाष चंद्र बोस टेंपो टैक्सी एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मैराज सिद्दीकी के नेतृत्व में मनीष पंडित, विनय यादव, कुलदीप गौर आदि ने ज्ञापन में बताया कि ऑटो चालकों से नगर पालिका ठेकेदार द्वारा हर साल 360 रुपये सालाना शुल्क वसूला जाता है। वहीं, यातायात व्यवस्था के नाम पर नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। न तो शहर में स्टैंड की व्यवस्था है और न ही पार्किंग की। यही नहीं, अतिक्रमणकारियों के कारण ऑटो संचालन करना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार मांग किए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जालौन चुंगी चौराहे के पास अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से टट्टर लगा लिया है। जिसकी वजह से आए दिन अतिक्रमणकारियों और ऑटो संचालकों से विवाद होता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान नफीस आलम, गोविंद निगम, प्रदीप वर्मा, शिवनारायण, कन्हैयालाल, हाकिम सिंह, आशीष, अशफाक, रमेश सिंह, राजकुमार, इस्माईल, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें