फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान के सफल क्रियान्वयन में जालौन को 14 वां स्थान

विज्ञापन
डॉ आशीष - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना छह बिंदुओं पर ताजा सूची में जनपद जालौन को 14 वां स्थान मिला है। 23 सितंबर 2018 में इस योजना के शुरुआत से मार्च 2020 तक के अवधि में विभिन्न मानकों के आधार पर तैयार की गई। इस नवीनतम सूची में वाराणसी को पहला, कन्नौज को दूसरा, बरेली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जहां तक बुंदेलखंड के जनपदों की बात है तो उसमें ललितपुर 12 वें, झांसी 30 वें, हमीरपुर 63वें, महोबा 66वें, चित्रकूट 69 वें, बांदा 75 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अल्पना बरतरिया ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन सुचाद्भद्द संचालन व क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुरुआत में ही जिला क्रियान्वयन इकाई (डीआईयू) का गठन कर लिया गया था> जो अक्टूबर 2018 से ही सक्रियता से काम कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि जनपद के सभी सातों सीएचसी योजनांतर्गत पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी योजना के लाभार्थी मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। सभी पंजीकृत अस्पतालों ने आयुष्मान मित्र की भी तैनाती की जा चुकी है। जो लाभार्थी के पंजीकरण व क्लेम निस्तारण में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें