फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: शस्त्र पूजन में प्रधान ने बंदूक से की फायरिंग, किसान की मौत

Sat, 16 Oct 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले में प्रधान ने बंदूक से फायरिंग कर किसान को मौत के घाट उतार दिया। किसान के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान प्रधान द्वारा अपनी बंदूक से चलाई गोली लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। इससे शस्त्र समारोह में भगदड़ मच गई। किसान के बेटे ने प्रधान व उसके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीओ विजय आनंद ने प्रथम दृष्टया इसे हादसा ही माना है। थाना क्षेत्र के गांव गंधेला में शुक्रवार की रात वीर सिंह के आवास के बाहर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ही गांव के प्रधान संजय सिंह ने वीर सिंह की बंदूक से फायर कर दिया।

गोली समारोह में मौजूद गांव निवासी किसान लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव के सीधे पेट में जा लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख अफरातफरी मच गई और समारोह में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

तब तक एक जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से लक्ष्मीकांत को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी निर्मला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। लक्ष्मी के चार बेटे हैं जो  दिल्ली में ही रहते हैं।

सूचना पाकर दिल्ली से लौटे बेटे अतुल ने बताया कि माता और पिता गंधेला गांव में ही रहते थे। जबकि वे लोग दिल्ली में प्रापर्टी का काम करते हैं। बेटे का आरोप है कि प्रधान व उसके पिता जसवंत उनके परिवार से रंजिश मानते थे।
 
विज्ञापन

अक्सर पिता को धमकाते थे। इसलिए प्रधान ने ही गोली मारकर पिता की हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से वीर सिंह की बंदूक भी बरामद कर ली है। सीओ का कहना है कि बेटे की तहरीर पर प्रधान व उसके पिता के खिलाफ हत्या व धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।

मामले के हर एक बिंदु की जांच की जाएगी। रंजिश चुनावी है या कुछ और यह भी पता लगाया जाएगा। सीओ के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान भाजपा समर्थित है। मौके से काले रंग की भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो भी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें