जालौन के एट में शनिवार की रात हाईवे पर डंपर का टायर बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर से चालक की मौत हो गई। हादसा होते ही हाईव पर एक ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
टोल कर्मियों की मदद से वाहनों को अलग करा कर यातायात बहाल कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर पिरौना पर बने ओवरब्रिज के नजदीक झांसी से कानपुर गिट्टी लादकर जा रहे डंपर का टायर पंचर होने पर चालक कैलाश साहू (25) पुत्र जगदीश साहू ग्राम अमर थाना मोठ जिला झांसी डंपर का टायर बदल रहा था।
तभी झांसी से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक उछलकर सड़क पर गिर के घायल हो गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल पड़े चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं टोल कर्मियों को बुलाकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।