उरई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, उसका साथी गंभीर घायल हो गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने से सिर पर गंभीर चोट मजदूर की मौत की वजह बनी। इधर, चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के जैतपुरा मणि गांव निवासी बलराम उर्फ बड़े लल्ला (54) शहर के मोहल्ला सुशील नगर में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की रात सिहारी गांव से मजदूरी कर उरई आ रहा था। मवई गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार बलराम की मौत हो गई। उसका साथी अन्ने प्रजापति (45) गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफ र किया गया है। बलराम की मौत से पत्नी सुचकुंवर बेहाल है। वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।