एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू तहसील अध्यक्ष
- फोटो : ORAI
कोंच। भारतीय किसान यूनियन बीमा कंपनी के कामकाज को लेकर काफी आक्रोशित है। सोमवार को संगठन के तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि अभी तक जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि में तबाह हुई हैं, उनकी क्षतिपूर्ति की भरपाई बीमा कंपनी इफ्को टोकियो ने अभी तक नहीं की है। जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
सोमवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपकर बताया कि 13 दिसंबर 2019 को हुई ओलावृष्टि में जिन गांवों में समूची फसलें बर्बाद हो गई थीं उनके सर्वेे के बाद भी बीमा कंपनी इफ्को टोकियो द्वारा हरी मटर की बीमा राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंचाई है। दिरावटी सहकारी समिति, एसबीआई मंडी शाखा कोंच एवं आर्यावर्त बैंक हरदोई गुर्जर में किसानों के खातेे देखे जा सकते हैैं।
कई गांवों की समूची फसलें नष्ट हो गईं थीं प्रशासन ने सर्वेे भी कराया था और दैवीय आपदा के तहत किसानों को मुआवजा भी दिया गया था लेकिन बीमा कंपनी द्वारा सौ फीसदी नुकसान के बावजूद किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं की है। जबकि दिरावटी सोसाइटी से प्रीमियम का लगभग 44 लाख रुपये काटा गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर 30 जुलाई तक किसानों का भुगतान न हुआ तो 1 अगस्त को एलएसएस जुझारपुरा में धरना दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. केदारनाथ सिमिरिया, चतुरसिंह, रामसिंह, डॉ. पीडी निरंजन, शारदा मास्टर, प्रमोद मौजूद रहे।