फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअली बैठक में मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर की गई तैयारी के संबंध में वर्चुअली समीक्षा बैठक की। इसमें कोविड नियमों के तहत बेहतर ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन के तहत सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। सभी व्यवस्था अपने स्तर से तत्परता से करना सुनिश्चित कर लें। लापरवाही न करें। पोलिंग पार्टियां रास्ते में ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा रात्रि विश्राम व भोजन की व्यवस्था पोलिंग बूथ पर ही कराना सुनिश्चित करें।
कहा कि निर्वाचन एवं कोविड-19 के दृष्टिगत सभी पोलिंग स्टेशन पर बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के साथ ही दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक उपकरण रैंप आदि व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हो। उन्होंने इन व्यवस्थाओं की मौके पर जांच कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगना अनिवार्य होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें