फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों की पिटाई के मामले में कांग्रेसी बोले, हम साथ हैं

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कांग्रेसी बृजलाल खाबरी पुलिस पिटाई से घायल बच्चे से बात करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कस्बा कोटरा के ग्राम ऐंधा में दो दलित नाबालिगों के साथ चोरी के शक में थाना पुलिस द्वारा पीटने पर रविवार को कांग्रेस के एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों नाबालिगों से जानकारी लेकर न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि कोटरा पुलिस द्वारा नाबालिगों के साथ की गई अमानवीयता ने अब राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को कांग्रेस के एसटी/एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने अपने साथियों के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचकर नाबालिग बच्चों और उनके परिजनों से हालचाल लेकर न्याय दिलाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिजनों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दिवोलिया, महासचिव दीपांशु समाधिया, शहर अध्यक्ष डा.रेहान सिद्दीकी, संतोष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें