आटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ कालपी व थाना प्रभारी निरीक्षक आटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व ने गांवों के विद्यालयों में महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं से अपील की गई कि आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता लें।
टीम ने ग्राम चमारी, आटा, डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज आटा, मोहतरमा जैनब हीरा इंटर कॉलेज बीजापुर, ग्राम परासन, दशहरी, इमलिया, गढ़ा और भभुआ में महिलाओं व बालिकाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न में तुरंत 112, 1091 पर संपर्क करें। साथ ही आत्मरक्षा के गुर और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।