कोंच। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भोगनीपुर विधायक ने कहा कि जब पिछड़े आगे बढ़ेंगे तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा।
सोमवार को गल्ला मंडी में जिले के सभी 19 मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार ने मुख्य अतिथि रहे। विधायक भोगनीपुर ने पिछड़ों को आरक्षण दिलाने में भाजपा की केंद्रीय भूमिका का उल्लेख किया। भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। लालटोपी से सावधान रहने की बात कही।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, विधायक उरई सदर गौरीशंकर वर्मा, अंजू सिंह ठाकुर, वीरेंद्र चमरसेना, मनोज राजपूत, बादाम सिंह कुशवाहा आदि अपने विचार रखे।
संचालन विकास पटेल धनौरा ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल शीलू, गौरी चबोर, डीएन शिवहरे, प्रधान अयोध्या प्रसाद, महेंद्र, पीपी पटेल, प्रभंजन गर्गए संजीव गर्ग, दशरथ पटेल, बाबूराम पाल, नंदिनी पटेल, बबीता अग्रवाल, कृष्णा झा, अर्चना सोनी, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।