फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अपनी मर्जी से राज के साथ आई हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शादी के बाद एक युवती का करीब 33 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने खुद को कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बताया। कहा है कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली और अपने प्रेमी राज से शादी की है। उसने पुलिस से अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, उसका पति का परिवार जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि वह अपनी इच्छा से राज के साथ आई है और उसी से शादी की है। उसने दावा किया कि उसे घर से ले जाने या शादी करने में उसके पति के परिवार का कोई हाथ नहीं है। उसने पुलिस से पति और ससुराल पक्ष के लोगों को किसी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें