फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा ओवरफ्लो होने से सौ बीघा फसल नष्ट

विज्ञापन
सरावन में खेतों में भरा पानी डूबी फसल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सरावन (जालौन)। अन्ना मवेशियों की समस्या के साथ-साथ अब किसानों को नहर विभाग की अनदेखी से नुकसान उठाना पड़ रहा है। नहरों व रजबहों की सफाई न होने से आए दिन यह ओवरफ्लो हो रहे है जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो रही है। माधौगढ़ के बाद सोमवार को क्षेत्र के सरावन मौजा में रजबहा के ओवरफ्लो होने से पड़कुला व राजपुरा ग्राम पंचायत के दो दर्जन से अधिक किसानों की 100 बीघा मटर, चना व मसूर की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों पर कागजों में सिल्ट सफाई कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय जिले का किसान प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से अन्ना मवेशियों की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में अब किसानों के लिए नहर विभाग भी मुसीबत का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है आए दिन नहरें टूटने व ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल चौपट हो रही है, लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सोमवार को एक बार फिर माधौगढ़ क्षेत्र के सरावन मौजा में रजबहा ओवरफ्लो होने से क्षेत्र में सैकड़ों बीघा की फसल नष्ट हो गई। किसानों का आरोप हैं कि सरावन रजबहा की आज तक सफाई व खुदाई नहीं कराई गई, जबकि कई बार किसान इसकी सफाई व खुदाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली।
किसानों का कहना है कि अगर रजबहा की सफाई हुई होती तो किसानों का नुकसान न होता। ओवरफ्लो होने से किसान जयकरन सिंह राजपुरा की 22 बीघा मटर, सुशील कुमार राजपुरा की 6 बीघा मटर, छोटे लाल की 4 बीघा चना, लखपत सिंह राजपुरा की 8 बीघा मटर, पड़कुला के सीताशरण की 7 बीघा चना, रामस्वरूप की 7 बीघा मटर, मलखान सिंह की 7 बीघा मटर आदि नष्ट हो गई है। किसान प्रहलाद सिंह, तिलक सिंह, धर्मवीर, रामऔतार, बैचेलाल आदि किसानों का कहना है कि एक माह पहले ही क्षेत्र में फसल बोई थी, पानी भरने से सब नष्ट हो गई है। अब दोबारा बुआई करनी होगी। किसानों ने मांग की है, कि नहर विभाग के जिम्मेदारों लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें