फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी बेबी शो में सनाया को मिला पहला पुरस्कार

विज्ञापन
महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो में समृद्धा को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत सोमवार को जिला महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ। इसमें कुल 33 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की लंबाई, वजन और शारीरिक बनावट को आधार बनाया गया था। जिसमें बेबी सनाया को पहला, समृद्धि को दूसरा, आस्था को तीसरा स्थान मिला। यह सभी बच्चे एक साल से कम आयु के हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ (परिवार कल्याण) डा. एसडी चौधरी ने कहा कि नवजात शिशु की उचित देखभाल के लिए जरूरी है कि प्रसव अस्पताल में ही कराएं और प्रसव के बाद 48 घंटे तक मां और शिशु की उचित देखभाल के लिए अस्पताल में ही रुकें। जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाना प्रारंभ करें और उसे छह महीने तक केवल स्तनपान ही कराएं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके पाल ने कहा कि कुपोषण और संक्रमण से बचाव के लिए छह महीने तक केवल मां का दूध ही पिलाएं।
शहद, घुट्टी, पानी आदि बिल्कुल न पिलाएं। शिशु का तापमान स्थिर रखने के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) विधि अपनाएं। फिर उन्होंने केएमसी विधि के बारे में विस्तार से बताया। रोगी कल्याण समिति के सदस्य रामप्रकाश दिवेदी ने नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी। इस दौरान सीएमएस डा. सुनीता बनौधा,डा. प्रशांत राजपूत, डा. प्रशांत प्रियदर्शी, आशा गोयल, आरडी गौतम, भूपनारायण पाल, देवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें