फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के सूने कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी व नगदी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। किसान के सूने कच्चे घर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग की लपटे देख गांव में हडकंप मच गया और ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी में रखा सभी सामान और नगदी जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलने पर खेत से आए गृहस्वामी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि आग से उसका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आटा थानाक्षेत्र के परासन के अल्मोड़ी डेरा रामगोपाल के कच्चे घर में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध हालत में आग लग गई। जिससे घर में आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। ग्रामीणों ने आग देख शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे गांव के अन्य लोग भी आ गए औ्र आग बुझाने में जुट गए। घटना के समय किसान परिवार सहित खेत पर गया था।
सूचना मिलने पर वह घर वापस आया। तब तक घर में रखे पचास हजार रुपये, दो बोरा लाही, कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं लोग विधुत शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगा रहे है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोंच। राजस्व बसूली टीम द्वारा पकड़े गए एक बाकीदार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बंदीगृह में मारपीट की गई है। मौजुद्दीन निवासी तिलकनगर ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे 8 लाख 35 हजार 198 रुपए की आरसी वसूली के लिए तहसील से भेजी गई थी। 22 नवंबर को तहसीलदार ने राजस्व वसूली टीम के साथ उसे पकडा और बंदीगृह में डलवा दिया गया। जहां पर 7 दिनों तक उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें