फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लीकेज सिलिंडर से होटल में लगी आग, सामान जलकर राख

Fri, 10 May 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लीकेज सिलिंडर से होटल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आग से करीब पांच लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा स्थित पुलिस लाइन के सामने नौशाद होटल चलाता था। शुक्रवार सुबह वह होटल में रखे सिलिंडर से मिठाई बना रहा था। तभी लीकेज सिलिंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपने कब्जे में ले लिया। आग की लपटों को देख पीड़ित ने फायर टीम को सूचना दी। फायर टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित नौशाद ने बताया कि आग से उसका करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें