फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी से बेड बढ़ेंगे, चिकित्सकों की भी होगी तैनाती

विज्ञापन
सीएमओ से जानकारी लेते अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण करते व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधाएं जनता को प्रदान करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता में बताया कि सीएचसी कालपी का विस्तार करने की योजना है। अभी तक यहां 30 बेड है, जिन्हें बढ़ाकर 50 बेड का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों की तैनाती भी सीएचसी में की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन तथा एसपी रविकुमार के साथ अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद शनिवार की दोपहर ढाई बजे कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। प्रसवोत्तर केंद्र, नेत्र परीण कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पैथालॉजी कक्ष आदि का अपर मुख्य सचिव ने व्यवस्था का जायजा लिया। वॉर्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनसे चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने सीएमओ तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह को रोगियों के हितों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को गतिशीलता से चलाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बैठक भी ली। समझा जाता है कि निकट भविष्य में अस्पताल में नए भवन के निर्माण तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में मसौदा तैयार किया गया है। बैठक में डीएम, एसपी, सीएमओ, एसडीएम, एसीएमएओ डॉ संजीव प्रभाकर, डॉ. अविनेश बनौधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

======================
आपरेशन थिएटर का फीता काटकर शुभारंभ किया
कालपी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएचसी कालपी के परिसर में स्थापित ऑपरेशन थिएटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों से सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर में मरीजों के ऑपरेशन में लाभ हासिल होगा। विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम, एसपी के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह, डॉ. उदय कुमार, डॉ विनोद राजपूत आदि मौैजूद रहे। (संवाद)
चिकित्सकों को किया सम्मानित
उरई। सीएचसी जालौन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा सिंह एवं निश्चेतक डॉ. रामकरन सिंह गौर को सीएचसी में सीजेरियन आपरेशन शुरू करने के लिए सम्मानित किया। बता दें कि पहले सीएचसी में सीजेरियन जिला अस्पताल के आते थे। अब जालौन में ही सीजेरियन आपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें