फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य में मां का दूध सर्वोत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज के लेक्चर थियेटर में प्राचार्य डॉ डी नाथ की अध्यक्षता में स्तनपान सप्ताह को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ जीएस चौधरी व आचार्य डॉ शैलेंद्र गौतम के निर्देशन में एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्रों का क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मां के दूध के महत्व पर प्रकाश डाला। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ जीएस चौधरी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह एक से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। डॉ शैलेंद्र गौतम ने मां के दूध के अतिरिक्त ऊपर के दूध से बच्चों में होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की। डॉ छवि जायसवाल, डॉ दीपक सिंह, डॉ संतोष कुमार ने मां के दूध की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। एमबीबीएस छात्र क्विज में गजेंद्र गोयल, मोनिका सिंह, अंकित दिवाकर, लोकेश, मीना, विवेक, महिमा, मिलन ने प्रतिभाग किया। जिसमें गजेंद्र गोयल व मोनिका सिंह की टीम प्रथम रही। इस दौरान डॉ मनोज वर्मा, डॉ माशूक सिद्दिकी, कार्यवाहक मैट्रन सुमन दुबे के साथ स्टाफ आदि मौजूद रहा।
--------------
एडीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में एडीएम प्रतिपाल सिंह ने प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत निरंजन ने आक्सीजन जनरेटर प्लांट का निरीक्षण किया। एडीएम ने सर्वप्रथम मेडिकल कालेज में दोनों प्लांट की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकीय टीम एवं जूनियर डाक्टरों की टीम नें मॉकड्रिल करके दिखाया। एडीएम ने कोरोना ओपीडी, होल्डिंग एरिया,पीकू वार्ड, एनआईसीयू एवं आइसोलेशन वार्ड में मॉकड्रिल का अवलोकन किया। इस दौरान डॉ जीएस चौधरी, डॉ शैलेंद्र गौतम, डॉ मनोज वर्मा, डॉ छवि जायसवाल, डॉ सुमित सचान, डॉ अरुण, सुमन दुबे, शिखा, मिलन सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें