कोंच। पिकअप से कांच की पेटियां उतारते समय फिसल गई। जिसके चलते कांच के नीचे दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला भगत सिंह नगर में पुलिस और पब्लिक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। कांच उतार रहे दुकानदार के दो सहयोगी पेटियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भगत सिंह नगर इलाके में फायरब्रिगेड कार्यालय के समीप अजमत की कांच की दुकान है। बुधवार को कानपुर से कांच का सामान पिकअप से आया था। वह और उसके दो साथी अनीस एवं तौफीक कांच की पेटियां उतार रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण कांच की पेटियां उन दोनों पर आ गिर पड़ी, जिससे दोनों पेटियों के दब गए। यह देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेटियां और कांच तोड़कर नीचे दबे गंभीर रूप से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया। जहां अनीस की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।