फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हाथ का अगूंठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। किशोरी के साथ फोन पर अश्लील बातें करने से मना करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ किशोरी के घर पहुंचकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया पर बचाने आए भाई के हाथ का अगूंठा कट गया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विनीत निवासी धर्मपुरा जागीर थाना रामपुरा फोन से उसकी 15 वर्षीय बहन से अश्लील बातें करता था। पांच मई को उसने विनीत को रोका तो वह 12 मई को अपने भाई सुशील के साथ कुल्हाड़ी, सब्बल व तमंचा लेकर उसके घर आ गया। इसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाव में हाथ का अगूंठा कट गया। इसके बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें