फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिड़गिड़ाता रहा पिता, प्रार्थना पत्र मांगती रही पुलिस

विज्ञापन
एसिड अटैक में झुलसी युवती को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई, कोंच। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी जिस रास्ते से भागे उस रास्ते में एक ओर चौकी व दूसरी ओर थाना स्थित है। फिर भी बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। भीड़ वाली बाजार में भी घटना के वक्त कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली पुलिस बड़ी आपराधिक घटनाओं के प्रति भी कितनी संवेदनहीन है इसका पता भी तब चला जब घातक रसायन पीड़िता आकांक्षा के पिता चंद्रप्रकाश स्वयं कोतवाली पहुंचे। और हांफते हुए मौजूद पुलिस वालों को घटना की जानकारी देने लगे। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों ने घटना की गंभीरता नहीं समझी। बकौल चंद्रप्रकाश मौजूद पुलिस कर्मी तत्काल उनके साथ घटनास्थल पर चलने की बजाय बार-बार उनसे घटना का प्रार्थना पत्र देने की ही बात कहते रहे। बाजार के दुकानदारों के मुताबिक यही कारण था कि पुलिस करीब घटना के एक घंटे के बाद प्राइवेट अस्पताल पहुंची और वहां से आकांक्षा को लेकर सीएचसी आई। आकांक्षा के परिवार में पिता के अलावा और कोई है भी नहीं। पुलिस की इस हरकत से इलाकाई लोगों में रोष है।
-----
बाइक और मोबाइल नंबर से मिलेगा सुराग
घातक रसायन फेंकने का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन पुलिस अब आरोपियों की बाइक का नंबर और आकांक्षा के मोबाइल नंबर से उनका पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा आसपास के टावर पर भी घटना के वक्त चालू मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। जिससे आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

----------
कहां से आया प्रतिबंधित घातक रसायन
आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया केमिकल किस दुकान से खरीदा गया पुलिस अब पता लगा रही है। क्षेत्र की बाजार में खुलेआम इस तरह का तेजाब बेंचा जा रहा है। जिस कारण इसका पता लगाना भी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। फोरेंसिक टीम ने भी घातक रसायन के नमूने लिए हैं। घातक रसायन से ठेले पर रखे नोट भी जल गए हैं।
हाल ही में जिले की कुछ बड़ी अनसुलझी घटनाएं
--------------------------------------
- 8 सितंबर को उरई राठ रोड पर भीड़ भरी बाजार में सराफ कारोबारी से डेढ़ किलो चांदी लूट।
- 19 सितंबर को रेंढर के सुलखना में दो युवकों को बीच बाजार में गोली मारी गई।
-11 सितंबर एट थाना क्षेत्र के इगुई कला में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या।
- 11 सितंबर को कोटरा के बरसार में युवक की धारदार हथियार से हत्या।
- 10 सितंबर को गोहन के भाऊपुरा में किसान को मरणासन्न कर लूटपाट।
- 13 सितंबर कालपी के टरननगंज में रिटायर्ड कर्मी के घर से 15 लाख की चोरी।
----------------------
सड़कों पर भी दिखे ‘मिशन शक्ति’
- घटना को लेकर नारी शक्ति में रोष, उठाई सुरक्षा की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। कोंच की घटना को जिस किसी भी महिला अथवा युवती ने सुना उसने ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सभी का कहना है कि सरकार का मिशन शक्ति तब तक सफल नहीं हो सकता। जब तक महिलाओं और युवतियों को सड़क पर सुरक्षा का एहसास न हो। स्कूल कालेज में गोष्ठियां करने और भाषण देना नाकाफी होगा। इसके लिए बाजारों में खासतौर पर जहां महिलाओं का आवागमन अधिक हो, वहां महिला पुलिस कर्मियों की पिकेट ड्यूटी व गश्त जरूर कराई जाए।
--
फोटो-28 स्वयं प्रभा
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयंप्रभा दुबे का कहना है कि इस तरह की घटनाएं वाकई शर्मनाक है, लिहाजा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
--
फोटो-29 ममता स्वर्णकार
रक्तकर्णिका डॉ ममता स्वर्णकार के मुताबिक घटना को लेकर पुलिस को बिल्कुल भी हीलाहवाली नहीं करनी चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि कोई दूसरा ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।
--
फोटो-30 शशि सोमेंद्र
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी शशी सोमेंद्र का कहना है कि घातक रसायन की कुछ छीटें एक बेटी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। ऐसे करने वाले दरिंदों को भी सबक सिखाना चाहिए। किसी को ऐसे आरोपियों की पैरवी भी नहीं करना चाहिए।
--
फोटो-31 डॉ कल्पना
मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी डॉ कल्पना श्रीवास्तव ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ बेटियों को खुलकर बोलना चाहिए, यदि कोई उन्हें धमकाए या ब्लैकमेल करे तो इसकी शिकायत जरूर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें