युवती पर फेंका तेजाब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
उरई के कोच कस्बे की बाजार में मंगलवार दोपहर के वक़्त दिल दहलाने वाली घटना हुई। बाजार में खिलौने की दुकान चलाने वाली युवती पर नकाबपोश दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया।
जिससे युवती चीख पड़ी और बाजार में हड़कंप मच गया। तेजाब की छीटों से बगल की दुकान में सब्जी बेच रही दूसरी महिला भी मामूली रूप से झुलस गई। युवती के परिजन उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुचे।
जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तेजाब युवती के चेहरे पर पड़ा है। वही पुलिस का कहना है कि अभी परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।