उरई। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में शुक्रवार को पांच पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही अब 2342 पॉजिटिव मामले हो गए है। इसमें सात रोगियों की मौत हुई है। अब 34 सक्रिय मामले है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 34 मामलों में 30 रोगी होम आइसोलेशन में है। तो चार रोगी राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती है। जो केस आए है, उनमें दो उरई शहरी क्षेत्र में, एक कोंच, एक नदीगांव व एक ग्रामीण क्षेत्र का है। सभी मामलों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। पांच मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों पर कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखी जा रही है। मरीजों से कहा गया है कि यदि कोई दिक्कत हो तो वह कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकते है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें और सभी डोज अनिवार्य रुप से लगवाए।