फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पेज के लिए....आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने में मद्दगार बनेंगे आरोग्य मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए अब आरोग्य मित्र सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। मंगलवार को समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर आरोग्य मित्रों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. एनडी शर्मा ने आरोग्य मित्रों को तत्परता के साथ काम करते हुए अस्पताल में आए सभी कार्डधारक लाभार्थी को समुचित उपचार की सुविधा दिलाने के लिए निर्देशित किया। आरोग्यमित्रों को अस्पताल में नामित मेडिकल कोऑर्डिनेटर और नोडल अधिकारी के सीधे संपर्क में रहते हुए कार्डधारकों को बेहतर उपचार की सुविधा दिलाने के निर्देश दिया। सीएमओ ने योजना के डीपीसी को सभी आरोग्यमित्रों को जनपद जालौन समेत कानपुर, झांसी, लखनऊ, ग्वालियर, भोपाल व दिल्ली के सभी प्रमुख पंजीकृत अस्पतालों की सूची उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाया जा सके। अस्पतालों में भ्रमण करते हुए चिकित्सको को विभिन्न पैकेज की जानकारी देने के लिए डीपीसी डॉ. आशीष को निर्देशित किया।
-------------
मोतियाबिंद के आपरेशन में आयुष्मान कार्ड के उपयोग के बारे में बताया
आयुष्मान योजना के जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि इस कार्यशाला में सभी आरोग्यमित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए सबसे पहले जिला नेत्र चिकित्सालय परिसर में उपस्थित मरीजों व उनके स्वजनों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। फिर मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए आए मरीजों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद आरोग्य मित्रों को महिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां अस्पताल में उपस्थित सभी महिला मरीजों को योजना की जानकारी दी गई। आईपीडी में भर्ती मरीजों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

-----------
झांसी मंडल में जनपद का पहला स्थान
डीपीसी ने बताया कि जनपद में अभी तक कुल 1.60 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 56 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। योजना के अंतर्गत सम्मिलित किए गए 1,05,042 लाभार्थी परिवारों में से 59,010 परिवारों में आयुष्मान कार्ड दिया जा चुका है। शेष लाभार्थी परिवारों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय तौर पर किया जा रहा है। 13 हजार मरीजों को अभी तक योजना के अंतर्गत उपचार की सुविधा जनपद और प्रदेश समेत देश के पंजीकृत अस्पतालों में दी गई हैं। लाभार्थी को उपचार की सुविधा दिलाने में जनपद जालौन झांसी मंडल में प्रथम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें