फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कराइए कोरोना टेस्ट, तब होंगी पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य महकमे ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पैथॉलाजी और अन्य जांचों से पहले कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि डॉक्टर ने दूरी बनाकर मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। मरीजों को भी मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना जांच को लेकर लोगों में अभी भी भय है। जिसकी वजह से कई मरीज कोरोना जांच न कराना पड़े। इसके लिए बाहर प्राइवेट में जांच कराने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर तो मरीजों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कर रहे है पर मरीज अनदेखी कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मरीजों की जांचों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी है। जिसमें पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि की जांचों के पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि नेत्र चिकित्सालय में तो डॉक्टर को दिखाने के पहले ही कोरोना की जांच जरूरी कर दी गई है। सीएमएस डॉ अवनीश कुमार का कहना है कि कोरोना जांच को लेकर अस्पताल आने वाले मरीज घबराए, यह उनकी सुरक्षा के लिए ही है। कोरोना जांच कराने के साथ ही कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अनिवार्य रुप से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें